{"_id":"67895c0163ae6c2a020a7156","slug":"temporary-bus-stand-built-near-hrpg-buses-will-go-for-kumbh-mela-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127147-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी के पास बना अस्थाई बस अड्डा, कुंभ मेले के लिए जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी के पास बना अस्थाई बस अड्डा, कुंभ मेले के लिए जाएंगी बसें
Fri, 17 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
- 22 से 4 फरवरी तक 160 रोडवेज बस का होगा संचालन, लोगों को मिलेगी सहूलियत
- यात्रियों के विश्राम, टायलेट, शुद्ध पेयजल और पूछताछ केंद्र की होगी व्यवस्था
संतकबीरनगर। कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरपीजी काॅलेज के पास स्थित शुगर मिल की जमीन में अस्थाई बस अड्डा बनाया जा रहा है। प्रयागराज के लिए जाने वाली बसें यहीं से मिलेंगी। 22 जनवरी से 4 फरवरी तक अस्थाई बस अड्डे से 160 बसों का संचालन किया जाएगा। यहां पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधा का इंतजाम किया जा रहा है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती आयुष भटनागर ने एसडीएम को भेजे पत्र में कहा है कि महाकुंभ का आयोजन 27 फरवरी तक होगा। इसमें शामिल होने के लिए अधिक संख्या में श्रद्धालु जाएंगे। खलीलाबाद में परिवहन निगम का कोई स्थाई बस अड्डा नहीं है। इसके लिए एचआरपीजी कॉलेज के पास स्थान चिह्नित कर बस स्टैंड बनाने की अनुमति मिली है। अस्थाई बस अड्डा के पास रैन बसेरा, शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से किया जाना है। एआरएम के पत्र के बाद प्रभारी बस अड्डा टीएन दूबे ने जिले के अधिकारियों से मुलाकात की। जिस पर जिला प्रशासन के तरफ से एचआरपीजी के पास खाली पड़े शुगर मिल परिसर से अस्थाई बस अड्डा संचालन करने की अनुमति मिल गई है।
160 बस का इस तरह होगा संचालन
परिवहन निगम की तरफ से महाकुंभ के लिए जनपद से 160 रोडवेज बस का संचालन किया जाना है। मेंहदावल से 60, मुखलिसपुर से 50 और खलीलाबाद से 50 रोडवेज की बसें प्रयागराज के लिए चलेंगी। हर बस स्टैंड से खलीलाबाद होकर आने वाली बस के लिए अस्थाई बस अड्डा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बस अड्डा बनने से होगी लोगों को सुविधा
कुंभ मेला जाने के लिए एचआरपीजी कालेज के पास अस्थायी बस अड्डा बनाए जाने की जानकारी होने से लोगों में खुशी देखी जा रही है। शुगर मिल चौक पर रहने वाले गणेश अग्रहरि कहते हैं कि कुंभ मेले में जाने के लिए यात्रियों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। टीचर्स काॅलोनी निवासी संदीप शर्मा बताते हैं कि कुंभ के लिए बस अड्डा बनने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
खलीलाबाद में एचआरपीजी काॅलेज के पास शुगर मिल की खाली पड़ी जमीन पर प्रयागराज कुंभ के लिए अस्थाई बस अड्डा बनाया जाएगा। यही से महाकुंभ के लिए बसों का संचालन 22 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक होगा।
- टीएन दूबे, प्रभारी बस अड्डा, खलीलाबाद