फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ' tell the state government's achievements'

‘घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएं’

Mon, 05 Sep 2016 11:10 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 05 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
' tell the state government's achievements'
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में पुन: सपा की सरकार बने इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताएं। इसके लिए आवश्यक है कि हर कार्यकर्ता को प्रशिक्षित होना चाहिए। ये बातें खेलकूद और युवा कल्याण राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने कहीं। मौका था सोमवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ, सेक्टर व जोन स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संघर्षों और सीएम अखिलेश यादव द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की बदौलत प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम के बल पर ही 2017 में दोबारा प्रदेश में सपा सरकार बनेगी। पूर्व सांसद भालचंद यादव ने कहां कि सपा सरकार में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए। तय समय में प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा कर दिया है। सपा ही प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने में सक्षम है। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता के बल पर चुनाव लड़ा जाता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश सचिव नवाब अली अकबर ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता को मजबूती की तरह से चुनाव में रहना होगा। उसी के बल पर ही चुनाव जीता जाएगा। कार्यक्रम को खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुबोध चंद यादव, जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव, जयराम पांडेय, प्रमुख मनोज राय, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन फिरोज अशरफ ने किया। इस अवसर पर बृजभूषण पांडेय, रामआशीष यादव, इंदल यादव, प्रमुख शिवनाथ यादव, ब्रह्मशंकर भारती, राजमन यादव, रामदरश यादव, संतराम यादव, लोरिक यादव, प्रदीप सिंह, शेषनाथ यादव, एकलाख अहमद, नित्यानंद यादव, रमेश यादव, डॉक्टर रामनाथ चौरसिया, श्याम जी विश्वकर्मा, वेद प्रकाश यादव, अशोक चौधरी, संजय यादव, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, राजनाथ यादव, राममिलन यादव, रमजान अली समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed