फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "Tell people the achievements of the Centre '

‘केंद्र सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं’

Wed, 06 Jul 2016 11:34 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 06 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
"Tell people the achievements of the Centre '
भारतीय जनता पार्टी की बैठक बुुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुुधवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 22 जुलाई को गोरखपुर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की रण्‍ानी‌त‌ि बनाई गई। इस दौरान भाजपा की निकल रही यात्रा और आगामी विधान सभा के चुनाव पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 
विज्ञापन


जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ता बस्ती में हुए बूथ सम्मेलन में शामिल हुए, उसी उत्साह को बनाए रखते हुए 22 जुलाई को गोरखपुर की रैली में भी प्रतिभाग करें। आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। कार्यकर्ता बूथों तक जाएं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कार्यकर्ता पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। अपने-अपने सेक्टरों की बैठक कर राज्य सरकार के खोखले वादों और भ्रष्टाचार तथा केंद्र सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जगदंबा लाल श्रीवास्तव, हेमंत चतुर्वेदी, राजेश सिंह, बब्बन शर्मा, अम्ब्रीश राय, फतेहबहादुर सिंह, दयाराम, वेद प्रकाश सिंह, गणेश पांडेय, धनंजय पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, हरिकेश चौरसिया, संजय राना, कपिल देव कन्नौजिया आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed