फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tehsildar visits site of drain dispute; summons both parties to the Tehsil office.

Sant Kabir Nagar News: नाली विवाद पर पहुंचे तहसीलदार, दोनों पक्षों को तहसील बुलाया

Sat, 04 Jul 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar visits site of drain dispute; summons both parties to the Tehsil office.
महुली। कस्बा महुली में करीब 10 दिनों से चले आ रहे नाला विवाद को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार रामजी और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर विवाद स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां नाला बंद होने से बाजार जाने वाली मुख्य सड़क जलमग्न मिली। इसी रास्ते से होकर तहसीलदार और थानाध्यक्ष जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए चारों तरफ से तालाब तक पहुंचने वाले नाले की मौके पर जाकर जांच की। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से समस्या दूर करने के लिए एसडीएम धनघटा के समक्ष प्रस्तुत होने का निर्देश दिया। समाधान न होने तक विवाद स्थल की ओर निर्माण न करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

कस्बा महुली में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। थाना क्षेत्र के महुलिया खुर्द निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने नंबर की भूमि बता कर नाला पाट दिया। इससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों के घरों का पानी सड़क पर इकट्ठा होने लगा है। बाजार वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 50 वर्षों से इसी रास्ते से होकर कई घरों का पानी आगे तालाब में जाकर गिरता था। 10 दिनों से नाला पाट देने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण लगातार जलनिकासी की समस्या को दूर करने की प्रशासनिक जिम्मेदारों से गुहार लगा रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को तहसीलदार धनघटा रामजी, थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पांडेय मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। बात न मानने पर तहसीलदार ने दोनों पक्षों को एसडीएम धनघटा के प्रस्तुत होने का निर्देश दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज, महेश यादव, ओमकार मद्धेशिया, अंकित शर्मा, सईदुल्लाह, मनमोहन पांडेय, अब्दुल समद, अशहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed