{"_id":"67a4f542c7f13517e5028446","slug":"tehsil-complex-echoed-with-slogans-work-stopped-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128172-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नारों से गूंजा तहसील परिसर, कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नारों से गूंजा तहसील परिसर, कामकाज ठप
Thu, 06 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
धनघटा तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
धनघटा। धनघटा में उपनिबंधक कार्यालय भवन निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी है। तहसील के काम काज ठप पड़ गए हैं। धरना प्रदर्शन को देखते हुए दान में मिली विवादित जमीन पर डीएम ने पहले ही भवन निर्माण पर रोक लगाई है।
भवन निर्माण को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का संघर्ष अब चरम पर पहुंच चुका है। पिछले तीन माह से चल रहे धरना प्रदर्शन की अगुआई कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने कहा कि तहसील बार एसोसिएशन धनघटा ने उपनिबंधक कार्यालय भवन की जो मांग रखी है उस पर जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। उपनिबंधन कार्यालय का भवन उस जगह पर बनाया जाय जो जनता के लिए सुविधाजनक हो। उन्होंने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय के घेराव को लेकर अंतिम रणनीति तैयार की जा रही है।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नरायन मिश्र ने कहा कि विवादित स्थल पर यदि एक ईंट रखी गई तो अधिवक्ताओं का आंदोलन जिले तक पहुंचेगा। जिम्मेदार अधिकारी अधिवक्ताओं की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करें। कहा कि धरना प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय को शिफ्ट करें। इस दौरान दिवंगत अधिवक्ता लालचंद सिंह के चित्र का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर हनुमान प्रसाद चौधरी,राधेश्याम मौर्य, प्रभुनाथ यादव, केशव पाठक, विशंभर नाथ, रविशंकर पांडेय, सुनील पांडेय, दिलीप तिवारी, उदयभान, विजय लाल श्रीवास्तव, रामदरस चौहान, योगेश श्रीवास्तव, शिवप्रसाद राय आदि लोग मौजूद रहे।