फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager who went fishing dies due to drowning in drain

Sant Kabir Nagar News: मछली पकड़ने गए किशोर की नाले में डूबने से मौत

Tue, 01 Oct 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went fishing dies due to drowning in drain
- बखिरा क्षेत्र के सिकरिया उर्फ अमहवा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- मछली के लिए चारा डालते समय किशोर का पैर फिसला

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के सिकरिया उर्फ अमहवा निवासी एक किशोर की मंगलवार को गांव के पास स्थित नाले में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए थे। ग्रामीणों ने नाले से किशोर के शव को बाहर निकाला। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। सूचना मिलने पर बखिरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सिकरिया उर्फ अमहवा गांव निवासी इंद्रेश उर्फ टीने (16) पुत्र रामकृपाल नाले में मछली पकड़ने के लिए गया था। नाले में मछली के लिए चारा डालते समय इंद्रेश का पैर फिसल गया। विगत दिनों हुई बारिश के वजह से अधिक पानी होने से इंद्रेश नाले में डूब गया। बचाने के लिए चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड पड़े।
विज्ञापन


किशोर को निकालने के लिए कुछ ग्रामीण नाले में घुस गए। आधे घंटे के प्रयास के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर डूबे किशोर को ग्रामीणों ने खोजकर नाले से बाहर निकाला। नाले से बाहर निकलने पर किशोर की मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामकृपाल ने कहा कि मालूम होता कि बेटा अब घर वापस नहीं आएगा तो उसे नाले के पास जाने ही नही देते। सूचना मिलने पर बखिरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव का पंचनामा कराने के बाद पुलिस ने मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed