फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager drowns while bathing in Saryu, dies

Sant Kabir Nagar News: सरयू में नहाते समय किशोर डूबा, मौत

Sat, 03 Aug 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in Saryu, dies
- अयोध्या में कांवड़िये के जत्थे के साथ गया था
विज्ञापन

- महुली क्षेत्र के भैसही जोत कला गांव का रहने वाला

- परिजनों ने बिड़हर घाट पर कर दिया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र भैसही जोत कला गांव का रहने वाला किशोर बृहस्पतिवार को अयोध्या में स्थित सरयू नदी में स्नान करते समय डूब गया। गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकालकर पुलिस ने मोर्चरी हाउस पहुंचाया। पुलिस ने शव प्रक्रिया पूरी करके परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि किशोर कावंड़ियों के जत्थे के साथ गया अयोध्या गया था।
भैसही जोत कला गांव निवासी अखिलेश कुमार (16) चाचा उदयभान के साथ कांवड़ियों के जत्थे में शामिल होकर अयोध्या गया था। चाचा उदयभान के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह अखिलेश सरयू में स्नान कर रहा था, उसी दौरान वह गहराई में डूबने लगा। शोर सुनकर लोग जुट गए।
विज्ञापन


अयोध्या कोतवाली पुलिस ने गोताखोर और लोगों की मदद से अखिलेश को बाहर निकाला, तब तक अखिलेश मृत हो चुका था। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिए। उसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए और बृहस्पतिवार की देर शाम बिड़हर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की मौत की सूचना से मां उषा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed