{"_id":"6a761963aaab7ef8f3061ac3","slug":"teenage-girls-body-found-in-pond-cries-of-anguish-fill-the-air-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-155207-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तालाब में मिला किशोरी का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तालाब में मिला किशोरी का शव, मची चीख-पुकार
Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
- धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरब्यास गांव की घटना
- पुलिस हत्या, आत्महत्या व अन्य पहलुओं पर जांच में जुटी
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बौरब्यास गांव स्थित तालाब में शुक्रवार को किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान प्रीति (16) पुत्री रामरेखा, निवासी बौरब्यास के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के दक्षिण स्थित ईश्वरचंद के खेत के पास स्थित तालाब में खदेरू गया था। इसी दौरान उनकी नजर पानी में किशोरी के बालों पर पड़ी। पास में चप्पल भी रखी थी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन के अनुसार, घटना के समय प्रीति की मां अपने तीन छोटे बेटों के साथ पड़ोसी के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए महाराजगंज के लेहड़ा मंदिर गई थीं। बड़ी बहन प्रियंका घर पर थी जबकि छोटी बहन अंजलि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रहकर पढ़ाई करती है। पिता रामरेखा रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।