फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teenage girl dead body found

किशोरी का शव मिला

Sun, 25 Aug 2019 08:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
teenage girl dead body found
नदी में मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

- क्षेत्र के बहराडाड़ी निवासी दिनेश मौर्य की बेटी है रीमा
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के सरयू नदी में रविवार की सुबह एक किशोरी का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान की। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के बहराडाड़ी दिनेश मौर्य की बेटी रीमा 17 वर्ष शनिवार के दोपहर से घर से गायब थी। रविवार की सुबह बहराडाड़ी गांव से दो किलोमीटर दूर सरयू नदी में लोगों ने शव को देखा। उसके बाद वहा पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर धनघटा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को नदी के बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त बहराडाड़ी निवासी रीमा के रूप में हुई। किशोरी के शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। इस संबंध में एसओ रणधीर मिश्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed