{"_id":"5f4d26488ebc3e3d0c710f6d","slug":"teasing-khalilabad-news-gkp3637699153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग छेड़खानी, पति को मारने के लिए दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संग छेड़खानी, पति को मारने के लिए दौड़ाया
विज्ञापन
केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व जेठानी की बेटी के साथ बाहर गई महिला के साथ गांव के युवक ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर छेड़खानी की। पति ने जब इसकी उलाहना दी तो उसे अपशब्द कहते हुए लाठी, डंडा लेकर पीटने के लिए दौड़ा लिया गया। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया।
पीड़िता का आरोप है कि 29 अगस्त की देर शाम वह अपनी जेठानी की बेटी के साथ नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान गांव का युवक अपने रिश्तेदार युवक व एक अन्य शख्स के साथ मिलकर उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर लोग भाग गए। घर पहुंच कर उसने पति को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पति उलाहना देने गए तो आरोपी ने अपने लोगों के साथ मिलकर लाठी,डंडा लेकर मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। घटना से पीड़िता और उसके परिजन सहम गए है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रवींद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों पर छेड़खानी,जानमाल की धमकी और मारने -पीटने के लिए दौड़ा लेने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।