{"_id":"64ef99312a6f73b07f03b884","slug":"teachers-submitted-18-point-demand-letter-to-bsa-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2269-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने 18 सूत्री मांग पत्र बीएसए को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने 18 सूत्री मांग पत्र बीएसए को सौंपा
Thu, 31 Aug 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
- चार सितंबर को धरना देंगे शिक्षक: अम्बिका देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के अध्यक्ष डाॅ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर बुधवार को जिला प्राथमिक शिक्षा संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बीएसए अमित कुमार सिंह से मिला। पुरानी पेंशन की बहाली सहित 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन सहित वर्षों से लंबित पदोन्नति, राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, प्रोन्नत वेतनमान, स्कूल समय में बदलाव आदि प्रमुख मांगों को लेकर चार सितंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान केसी सिंह, विष्णु यादव, शोएब अहमद शाह आदि शिक्षक मौजूद रहे।