फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers roared at DIOS office

डीआईओएस कार्यालय पर गरजे शिक्षक

Sat, 16 Jul 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers roared at DIOS office
धरना देते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संध शर्मा गुट के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
डीआईओएस कार्यालय पर गरजे शिक्षक
विज्ञापन

धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की शासन स्तर पर लंबित मांगे पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था, सामूहिक बीमा और स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल किया जाए। वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। 22 मार्च 2016 को विनियमित हुए शिक्षकों को पेंशन में तदर्थ सेवा जोड़ी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के पारिश्रमिक के अवशेषों का भुगतान 2014 से बंद है। इसे तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं मानी गईं तो शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। धरने को योगेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र यादव, अशोक कुमार यादव, वित्त विहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, बृजेश कुमार सिंह, अरुण प्रसाद पांडेय, जहांगीर अंसारी, दिलीप कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। धरने का संचालन जिला मंत्री अवध नारायण मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed