फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers pulled Candle March

शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 23 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 23 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teachers pulled Candle March
कैंडल मार्च निकाला। - फोटो : संतकबीरनगर
पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर निकाला कैंडल मार्च 
विज्ञापन

 पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर रविवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में शिक्षकों ने जूनियरहाईस्कूल से कैंडल मार्च निकाला। जो शहर के विभिन्न चौराहों से होकर वापस जूनियर हाईस्कूल में आकर समाप्त हुआ।      

जिला संयोजक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच का संघर्ष रंग ला रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक कर्मचारी इसी तरह से एक जुट रहे तो सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च पुरानी पेंशन बहाली की दिशा के ज्ञान रूपि प्रकाश की दिशा में निर्णय लेने की ऊर्जा प्रदान करने के लिए किया गया है। इस दौरान शिक्षकों ने संकल्प लिया कि जब तक पुुरानी पेंशन योजना की बहाली नहीं जो जाती तब तक संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर दिनेश कुमार चौहान, अमरेश चौधरी, संगीता सिंह, शबाना खान, रामशरन यादव, प्रभाष कुुमर यादव, पंकज चौधरी, बेलाल अहमद, रामानंद पांडेय, प्रवीण कुमार सिंह, कौशल शुक्ल, अमरेश कुमार मौर्य, केशरी लाल, कन्हैया लाल, जलाल अहमद, रेनू अग्रहरि, इंदू यादव, प्रतिभा यादव, फरजाना खातून, हरिकिशोर सिंह, नवीन त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, रामस्नेही यादव, विनोद कुमार चौधरी, अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेश कुमार मौर्य, अरविंद चौधरी, रामसूरत, राजेंद्र प्रसाद, परमहंस गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed