फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers motivated parents to send their children to school

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित

Tue, 08 Jul 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers motivated parents to send their children to school
सेमरियावां। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत विद्यालय में नए नामांकन एवं विद्यालय में छात्र उपस्थिति में वृद्धि के लिए सेमरियावां ब्लाॅक के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक टोली बनाकर गांव में घर-घर जाकर अभिभावक से संपर्क किए। उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक कर बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संविलयन विद्यालय सेमरियावां, बाघनगर, महुआरी, उसरा शहीद, करही, बुढ़ाननगर, बिगरा अव्वल, सेहुड़ा, दानोकुइयां, पैड़ी, रक्सा कला, रक्सा देवई, कोहरियावां, दुधारा, तिनहरी माफी, नबीपुर समेत आदि विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र अनुदेशक के सोमवार को विद्यालय के सेवित बस्ती का भ्रमण किया। जूनियर हाई स्कूल सेमरियावां के शिक्षकों ने सेवित बस्ती पिपरा गोविंद, बौलिया पुरवा, चैनपुर में घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजनकके लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली ने ग्रामवासियों से कहाकि सबका प्रयास हो कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी बच्चे स्कूल जाएं और सरकारी सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शमा अजीज खान, किरण चौधरी, मुबारक हुसैन, महेंद्र कुमार, अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार, बाबूलाल, जुनेद अहमद, राम निहोर, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed