फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers missing from school

Sant Kabir Nagar News: बगैर अवकाश स्कूल से गायब रहे शिक्षक तो नपेंगे बीईओ

Wed, 22 Feb 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Teachers missing from school
- प्रभारी मंत्री की चेतावनी के बाद बीएसए ने सभी बीईओ को जारी किया पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की चेतावनी के बाद बीएसए ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। बीएसए ने सभी बीईओ को हिदायत दी है कि यदि बगैर अवकाश के शिक्षक स्कूल से गायब रहे अथवा समय से स्कूल नहीं पहुंचे तो इसके लिए सीधे तौर पर बीईओ जिम्मेदार होंगे।
18 फरवरी को प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथा बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की थी। प्रभारी मंत्री ने बीएसए अतुल कुमार तिवारी को हिदायत दिया था कि यदि स्कूलों से शिक्षक गायब रहे तो बीएसए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षकों और नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति हो, ठीक से पढाई हो। ऐसी व्यवस्था सुनिश्वित करें। दूसरी तरफ डीएम प्रेम रंजन सिंह ने भी बीएसए कार्यालय में छापा मारा था। इसमें तमाम कर्मी अनुपस्थित पाए गए थे। डीएम ने भी व्यवस्था सुधार के लिए बीएसए को हिदायत दी थी। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीईओ को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। प्रतिदिन बीईओ स्कूलों की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हो अथवा बगैर अवकाश के छुट्टी पर रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित करें। ऐसा नहीं करने पर यदि जांच में मामला पकड़ा गया तो संबंधित बीईओ को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई के लिए संस्तुति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed