फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers demonstrated at the Collectorate in protest against online attendance

Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकाें ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jul 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated at the Collectorate in protest against online attendance
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय शै​क्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के
- सीएम को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र अपर एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र अपर एसडीएम को सौंपा।
महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने परिषदीय विद्यालयों में छात्र उपस्थिति एवं एमडीएम पंजिका दिनांक 25 जून से केवल डिजिटल रूप से ही उपयोग करने एवं निरीक्षण पंजिका को छोड़कर अन्य समस्त पंजिकाएं 15 जुलाई से डिजिटल किया जाना था। अचानक आदेश जारी कर आठ जुलाई से इसे डिजिटल कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की भी समस्या है, पर उसका निस्तारण किया जाए उसके बाद आनलाइन हाजिरी किया जाए। उन्होंने कहाकि अन्य विभागों की भांति आकस्मिक अवकाश की श्रेणी में बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को भी आधे दिन के अवकाश का विकल्प प्रदान किया जाए। इसके साथ ही 30 इमरजेंसी छुट्टी प्रदान किया जाए। मौसम की प्रतिकूलता तथा जनपद स्तरीय विभागीय कार्यक्रमों में प्रतिभागिता की स्थिति में आनलाइन उपस्थिति में शिथिलता प्रदान करने का विकल्प प्रदान किया जाए। इसके साथ ही पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन सर्वर की उपलब्धता के अधीन है। एक ही समय से अधिक लोड से सर्वर क्रैश होने पर वैकल्पिक व्यवस्था का स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मित्र व अनुदेशक की मूल विद्यालय पर वापसी करने के बाद ही डिजिटाइजेशन किया जाए। इस दौरान महामंत्री अमरेश कुमार चौधरी, संगठन मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, आरिफ जमाल अंसारी, रेनू अग्रहरी, सुरेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार मौर्य, देवेंद्र प्रताप राय, मीडिया प्रभारी दिनेश शुक्ल, विनय मिश्र, नीलम पांडेय, संदीप राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed