{"_id":"6939c0d84e7b8c507c037455","slug":"teachers-and-parents-pledged-to-make-education-more-effective-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142592-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीएम श्री विद्यालय अठलोहियां पर मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीएम श्री विद्यालय अठलोहियां पर मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम हुआ
Thu, 11 Dec 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालय अठलोहियां पर मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम हुआ-स्रोत विद्यालय
सांथा/मेंहदावल। मेरा गांव मेरा विद्यालय के तहत पीएम श्री विद्यालय अठलोहियां पर बुधवार को विद्यालय, समुदाय व अभिभावकों के बीच में मजबूती लाने, बच्चों के विकास में उनकी भी भूमिका उजागर करने, शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय को समुदाय के साथ जोड़कर शिक्षा को प्रासंगिक और प्रभावी बनाने का शिक्षकों व अभिभावकों ने संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय और समुदाय की सहभागिता जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय रूप से शामिल करते हुए बच्चों के जीवन में संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना। विद्यालय के संसाधनों और शिक्षा स्तर को बेहतर बनाना। विद्यालय और आसपास क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच नियमित रूप से संवाद स्थापित करना, बच्चों और अभिभावकों से विद्यालय के विकास के लिए समर्थन प्राप्त करना है। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन, वादन और नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सुनील कुमार, अमरेंद्र कुमार, प्रहलाद , दयानंद, राहुल, शाहिदा समेत कई मौजूद रहे।