फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teacher recruitment to be examined

शिक्षक भर्ती की जांच की जाए

Mon, 05 Sep 2016 11:15 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 05 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment to be examined
teacher - फोटो : amar ujala
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन  के बैनर तले सोमवार को शिक्षकों ने जिलाधिकारी को दस सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया और आरोप लगाया कि बीएसए के जरिए हुई शिक्षक भर्ती में तमाम तरह की अनियमितताएं बरती गई हैं। शिक्षकों ने मांग की कि शिक्षक भर्ती की टीम गठित कर जांच  कराई जाए। 
विज्ञापन


विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी के कहा कि 72825 की नियुक्ति के चतुर्थ बैच के प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति में 132 सहायक अध्यापक की नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया, लेकिन सायं काल 13 सहायक अध्यापकों की तैनाती में संशोधन कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में लिपिकों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी की।
विज्ञापन


बीएसए नव नियुक्त सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में महिलाओं से तीन-तीन विद्यालयों का विकल्प लिया एक ही विद्यालय पर कई दावेदार होने के कारण धनादोहन किया। सम्मिलित सूची एक साथ जारी न करके अलग-अलग अध्यापकों को जारी किया जो शासनादेश के विरुद्ध था। नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान सत्यापन आने के बजाय भी नहीं दिया जाता है। 16448 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में रोस्टर प्रणाली की धज्जियां उड़ाई र्गइं। इसके साथ ही अन्य कई प्रकार की अनियमितता बरती गई है। जिसकी जांच कराई जाए। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केशरी लाल, सुरेश मौर्य, अशोक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed