{"_id":"5d753d738ebc3e01451c0c91","slug":"teacher-given-to-memorundum-to-member-of-legislature-khalilabad-news-gkp320816056","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के लिए लागू हुई है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के लिए लागू हुई है योजना
विज्ञापन
प्रेरण ऐप के विरोध में कैंप कार्यालय पर सदर विधायक जय चौबे को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ के ?
- फोटो : KHALILABAD
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने खलीलाबाद, मेंहदावल और धनधटा विधान सभा क्षेत्र के विधायकों को रविवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रेरणा एप के लागू होने का विरोध किया। शिक्षकों ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय मांग पत्र भेजा है।
खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसरन यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षकों ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से पूर्व लागू पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम पांच सहायक अध्यापक तथा एक प्रधानाध्यापक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में न्यूनतम तीन सहायक अध्यापक एवं एक प्रधानाध्यापक के आधार पर शीघ्र ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाए तथा नियुक्त शिक्षकों की प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति की जाए। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं यथा फर्नीचर, विद्युत, पंखे, चहारदीवारी, शुद्ध पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध हो। शिक्षकों ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। प्रेरणा एप प्रणाली परिषदीय विद्यालयों में लागू करने पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदेश के शिक्षकों की 17140 व 18150 न्यूनतम वेतन की विसंगति दूर की जाए। इस दौरान मोहम्मद मेराज अहमद, मीरा भारती, अरूण यादव, सुनील जायसवाल, सुभाष विश्वकर्मा, अमिताभ विश्वकर्मा, रामचंद्र यादव, रामकरन, अमित, राघवेंद्र राजन आदि मौजूद रहे। इसी तरह से मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल को बेलहर ब्लॉक अध्यक्ष केसी सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा दिया। यहां पर रामनाथ यादव, दयाशंकर सिंह, हेमंत चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ हैंसर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव व पौली ब्लॉक के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनघटा पर एकत्रित हुए और धनघटा विधायक प्रतिनिधि बीरेंद्र जायसवाल को ज्ञापन दिए। इस मौके पर विष्णु कुमार श्रीवास्तव, विजयनाथ, कृष्णचंद्र सिंह, मिठाईलाल, उदयप्रताप, संतकुमार मिश्र, लालचंद्र, चंद्रशेखर भारती, रमाशंकर राय आदि लोग मौजूद रहे।