फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tactical schoolgirl left school to threaten military personnel

सैन्यकर्मी के खौफ से छात्रा ने छोड़ा स्कूल जाना, मोबाइल पर करता है अश्लील बातें

Mon, 31 Jul 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, संतकबीरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, संतकबीरनगर Updated Mon, 31 Jul 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
Tactical schoolgirl left school to threaten military personnel
फाइल
संतकबीरनगर में एक सैन्यकर्मी ने दसवी में पढ़ने वाली छात्रा को फोन पर अश्लील बातें करके इस कदर परेशान कर दिया कि छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। छात्रा का पूरा परिवार सहमा हुआ है। रविवार की शाम छात्रा की मां शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि जवान तीन-चार अन्य छात्राओं को भी इसी तरह परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा की मां ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए वह खलीलाबाद में किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। उनके पति बंगलूरू में प्राइवेट नौकरी करते हैं। आरोप है कि शहर के एक स्कूल में कक्षा दसवी में पढ़ रही उनकी बेटी के मोबाइल पर पिछले दो-ढाई महीने से एक नंबर से फोन आता है।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने पहले खुद को स्कूल का शिक्षक बताकर फोन करते हुए बेटी से आधार कार्ड नंबर ले लिया। उसके बाद उसने आए दिन फोन करके अश्लील बातें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 छात्रा की मां का कहना है कि उन्हें यह समझ में नही आ रहा है कि सैन्यकर्मी ने बेटी का मोबाइल नंबर आखिर कैसे पता कर लिया। जब वह फोन उठाती हैं तो वह उन्हें भी धमकाता है।

उसकी धमकियों से तंग आकर बेटी ने सात दिन से स्कूल जाना छोड़ दिया है और गांव चली गई है। पुलिस में शिकायत करने पर वह जानमाल के नुकसान की धमकी दे रहा है। फोन करने वाला यह भी पता कर लेता है कि बेटी किस कोचिंग सेंटर में पढ़ती है और कब कोचिंग जाती है और कब स्कूल।

बेटी के स्कूल में पढ़ने वाली कुछ और छात्राओं को भी फोन करके परेशान करने की जानकारी मिली है। कोतवाल राकेश यादव ने उस मोबाइल नंबर पर बातचीत की तो उसने दस मिनट में बात करने का जिक्र करके मोबाइल काट दिया और बाद में फोन नहीं उठाया।

कोतवाल राकेश सिंह यादव ने बताया कि इस तरह की शिकायत एक और पीड़ित परिवार ने उसी नंबर से फोन आने का जिक्र करते हुए की है। आगे बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि फोन करने वाला सैन्यकर्मी है और महुली क्षेत्र का निवासी है।


आरोपी छुट्टी पर जब भी आता है तो खलीलाबाद में रहता है। उसके संपर्क के भी कुछ लोग है, जिनके जरिए छात्राओं की लोकेशन पता करता रहता है। इस मामले में आईटी एक्ट और धमकाने का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने छात्रा की मां को आश्वस्त किया है कि अपनी बेटी को स्कूल भेजें। छात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed