फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sword of action on school vehicles that do not get their documents in order

Sant Kabir Nagar News: कागजात दुरुस्त न कराने वाले स्कूलों के वाहनों पर कार्रवाई की तलवार

Tue, 08 Jul 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 08 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sword of action on school vehicles that do not get their documents in order
संतकबीरनगर। जनपद में तमाम स्कूल संचालकों ने अपने स्कूली वाहनों के परमिट व फिटनेस को नहीं सही कराया है। जून माह में समय देने के बाद भी स्कूल वाहन के कागजात सही नही कराए गए। इनकी सूची तैयार की जा रही है। 15 जुलाई के बाद जिन स्कूली वाहन के कागजात सही नहीं मिलेंगे तो एआरटीओ की तरफ से ऐसे वाहनों के पंजीयन को निलंबित करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जून माह के शुभारंभ में ही सभी स्कूल संचालकों को वाहन के फिटनेस और परमिट एवं अन्य कागजात को सही कराने का निर्देश दिया गया था। 15 जून तक समय देने के बाद भी जिम्मेदारों ने कागजात सही कराने में रूचि नहीं लिया। इसके बाद 30 जून तक का समय सभी स्कूल संचालकों को दिया गया था। इधर विभाग ने कड़ा रूख अपनाया है। जुलाई माह में विभागीय अभिलेखों की जांच में 737 पंजीकृत स्कूल वाहन के सापेक्ष 194 स्कूल वाहन का फिटनेस फेल पाया गया।
विज्ञापन

इधर, विभाग 15 जुलाई तक विशेष स्कूल वाहन जांच का अभियान चला रहा है। जिसके तहत कागजात सही न मिलने वाले वाहन पर कार्रवाई की जा रही है। वही विभाग ने अनफिट वाहनों का डाटा भी तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed