फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Swelling Rapti...threat of flood looms on 20 villages

Sant Kabir Nagar News: उफनाई राप्ती...20 गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Tue, 01 Oct 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Swelling Rapti...threat of flood looms on 20 villages
- लाल निशान से 25 सेमी ऊपर बह रही नदी, तटबंध पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन

- ग्रामीण भी लगातार जलस्तर कर रहे निगरानी
- अधिशासी अभियंता ने तटबंध का किया निरीक्षण



संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार उछाल आ रहा है। स्थिति यह है कि राप्ती नदी मंगलवार शाम चार बजे लाल निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नतीजा यह है कि तटबंध से सटे 20 गावों के लोगों में दहशत बढ़ गई है। लोग बाढ़ की आशंका से डरे हुए हैं।

मेंहदावल क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार उछाल आ रहा है। चार दिनों में राप्ती का जलस्तर लाल निशान 79.50 मीटर से 25 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से तटबंध से सटे गांव करमैनी, बेलौहा, भरथुवा, नौगो, जोरवा, छपिया पराग, विशुनपुर बांगर, तिवारीपुर, वानडुमर, बढ़या, डुमरिया बाबू, कुसौना कला, थरौली, बेलौली खैरा समेत कई गांव के लोगों में बढ़ता जलस्तर दहशत पैदा कर रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ खंड द्वितीय के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। तटबंध के हालात इस कदर हैं कि विभाग के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण भी लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


करमैनी-बेलौली तटबंध को सुरक्षित करने में जुटे अधिकारी
मंगलवार को ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अजय कुमार करमैनी-बेलौली तटबंध पर पहुंचे। मौके पर मौजूद सहायक अभियंता अवर अभियंता की टीम लेकर अति संवेदनशील कटान स्थल बेलौली, विशुनपुर, जोरवा, नौगो आदि स्थलों का निरीक्षण किया। बढ़ते जलस्तर के कारण तटबंध पर तेजी से दबाव पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी तटबंध को सुरक्षित करने जुटे हैं। बोरी डलवाने के साथ ही पैक रोलिंग कर नदी के धार को मोड़ने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले ग्रामीण

बारशि के कारण क्षेत्र में स्थित तालाब और पोखरे जलमग्न हैं। राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान से काफी ऊपर आने से कछार वासियों को बाढ़ की आशंका सता रही है। बरसात के मौसम से पहले ही तटबंध को दुरुस्त कर लिया गया होता तो शायद यह दहशत लोगों में नहीं होती।
- अवनींद्र नाथ तिवारी, निवासी, थरौली


क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई स्थानों पर जलस्तर तटबंध पर दबाव डाल रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखकर लोग बाढ़ की आशंका जता रहे हैं, जबकि विभागीय अधिकारी तटबंध को सुरक्षित करने में लगे हैं। इसके बाद भी लोगों की चिंता बाढ़ को लेकर बनी हुई है।


- सूरज तिवारी, निवासी, छपिया अंगद


बोले जिम्मेदार

मेंहदावल क्षेत्र में स्थित तटबंध का निरीक्षण करने के साथ राप्ती नदी के बढ़ते जल को देखा गया। बाढ़ निरोधक काम कराए जाने का निर्देश सहायक अभियंता और अभियंता को दी गई है। फिलहाल बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। हर हालात से निपटने के लिए बाढ़ खंड द्वितीय ने तैयारी पूरी है। पहाड़ी क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन जल्द ही जलस्तर घटना शुरू हो जाएगा।
- अजय कुमार अधिशासी अभियंता, ड्रेनेज खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed