{"_id":"6269835e78d5941e497ee8f7","slug":"sweeper-suspended-khalilabad-news-gkp434906659","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य में लापरवाही पर सफाई कर्मी निलंबित
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के भैंसही गांव में कार्यरत सफाई कर्मी को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विकास खंड हैंसर बाजार की प्रमुख जयंती देवी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार भैंसही गांव में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। एडीओ पंचायत के निरीक्षण में 17 अप्रैल और 18 अप्रैल समेत कई तिथियों में वह कार्यस्थल से अनुपस्थित रहे। इसकी जांच रिपोर्ट एडीओ पंचायत गजानन पाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी थी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बुधवार को सफाई कर्मी धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। संवाद