फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sweat left in reaching the tail

टेल तक पानी पहुंचाने में छूट रहे पसीने

Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sweat left in reaching the tail
टेल तक पानी पहुंचाने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन

कहीं नलकूप खराब तो कहीं नालियां हो गई हैं ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के सरकारी नलकूपों की दशा दयनीय है। कहीं नलकूप खराब है तो कहीं नालियां ध्वस्त हो गई हैं। ऐसे में टेल तक पानी पहुंचाने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं। रबी की फसल को बचाने के लिए किसानों को जूझना पड़ रहा है। बदहाल नलकूपों एवं टूटे कुलावों की वजह से फसल की सिंचाई टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

सिंचाई के लिए जिले में 408 नलकूप स्थापित हैं। इनमें से कई नलकूप खराब पड़े हुए है। स्थिति यह है कि शहर से सटे नेदुला के पास स्थापित नलकूप खराब पड़ा है। यहां के लोग निजी संसाधनों से सिंचाई करने को मजबूर हैं। इससे किसानों को महंगे डीजल खरीदने की मजबूरी बनी हुई है। ऐसी ही स्थिति धनघटा व मेंहदावल के कई स्थानों की भी है। सिंचाई के लिए बनी नालियां अधिकतर स्थानों पर ध्वस्त हो चुकी है। खलीलाबाद विकास खंड के चकदही, नेदुला, बनियाबारी, सरौली आदि क्षेत्रों में नालियां इस कदर बेकार हो गई है कि किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जूझना पड़ रहा है। कई स्थानों पर झांड़-झंखाड़ होने से रात के समय सिंचाई संभव नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसान हरिश्चंद्र, चंद्रिका, पप्पू, राजेंद्र, हसन, रामजीत आदि ने कहा कि नाली की मरम्मत न होने से पानी खेतों तक पहुंचता ही नहीं है। किसानों ने कहा कि यदि नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो सिंचाई के अभाव में गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। धनघटा क्षेत्र के किसान राजाराम, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि धान की फसल बाढ़ की भेंट चढ़ गई, अब रबी की फसल पर सिंचाई का संकट बना हुआ है। ऐसे में चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता लालचंद्र ने कहा कि जहां पर नलकूपों की नालियां बेेकार हो गई है, उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिंचाई व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed