फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suspension of 21 vehicles due to lack of fitness

Sant Kabir Nagar News: फिटनेस नहीं होने से 21 वाहनों का निलंबन

Tue, 13 Aug 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Suspension of 21 vehicles due to lack of fitness
- गैर प्रांत के स्कूली वाहनाें पर कार्रवाई
विज्ञापन

- बच्चों की जान जोखिम में डालकर ले जाते हैं स्कूल संचालक

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एआरटीओ के स्कूल बसों के निलंबन के बाद पाया गया कि अन्य प्रांत के 21 स्कूली वाहनों का यहां पर लाकर स्कूल में छात्रों को लाने और ले जाने में धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा था। बच्चों की जान जोखिम में डालकर स्कूल संचालक उन्हें लाते और ले जाते थे। विभाग ने फिलहाल यहां दर्ज अन्य प्रांत के स्कूली वाहनों का फिटनेस न मिलने की वजह से निलंबन की कार्रवाई की है।
जिले के कई स्कूल संचालक गैर प्रांत में पंजीकृत स्कूल वाहन से बच्चों को स्कूल लाते और घर पहुंचाते हैं। कई स्थानों पर स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर भी वाहनों की जांच एवं कार्रवाई शुरू हुई। जांच में 308 स्कूल वाहन पाए गए जो बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ लगा रहे थे। इसके बाद ऐसे वाहन संचालकों को विभाग की तरफ से वाहनों का फिटनेस कराने के लिए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


कई बार अवकाश के दिन कार्यालय में कैंप लगाने के बाद भी स्कूल वाहन संचालकों ने फिटनेस कराने में रुचि नहीं ली, जिसके बाद विभाग ने अनफिट वाहनों के निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पंजीकृत अन्य प्रांतों के 21 वाहनों के निलंबन की कार्रवाई की गई है। नौनिहालों के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बिना फिटनेस के स्कूल वाहन चलाने वाले संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed