फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Surrender of the accused who tried to electrocute a teenage girl

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को करंट देकर मारने का प्रयास करने वाले आरोपी का सरेंडर

Sat, 06 Jul 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Surrender of the accused who tried to electrocute a teenage girl
- सुरैना गांव निवासी किशोरी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। 25 जून को पौली में स्थित एक मार्ट में किशोरी को मारपीट कर करंट का झटका देकर हत्या करने के प्रयास का मुख्य आरोपी शुक्रवार की सुबह पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सुरैना गांव निवासी 18 वर्षीय किशोरी पौली में स्थित एक मार्ट में काम करतीं थीं। किशोरी के भाई मोहम्मद सोहेल का आरोप है कि उसकी बहन 25 जून को मार्ट पर अपना बकाया मानदेय मांगने गई थी। मानदेय की जगह मार्ट संचालक किशोरी की पिटाई अपने सहयोगियों के साथ करना शुरू कर दिया। इस दौरान किशोरी के गला को कस कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। उसके बाद उसके करंट का झटका दिया गया। किशोरी के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट आई है। उसका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन

सुरैना गांव निवासी मोहम्मद असलम खान और उसके सहयोगियों के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज किया। चौकी इंचार्ज के लौटने के बाद आरोपियों पर पुलिसिया दबाव बढ़ गया। उनके तलाश में पुलिस पूरी रात कई स्थानों पर छापा मारा। घटना का मुख्य आरोपी मोहम्मद असलम खान निवासी सुरैना शुक्रवार की सुबह थाने पर पहुंचकर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed