फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Supporters of two candidates clashed in Mehdaval

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में दो उम्मीदवारों के समर्थक भिड़े

Sun, 07 May 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Supporters of two candidates clashed in Mehdaval
मेंहदावल। मेंहदावल नगर पंचायत अध्यक्ष के दो दावेदारों के समर्थक शनिवार को आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई हुई। घटना तहसील के समीप होने के कारण मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। तब तक हाथापाई करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत में चल रहे निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार के दौरान तनातनी का खेल भी शुरू हो गया है। इसका नजारा शनिवार को तहसील के समीप देखने को मिला। एक पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार के समर्थक तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक नारेबाजी के बाद आमने-सामने हो गए। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अध्यक्ष के उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। इस दौनान हाथापाई करने वाले अधिकतर लोग बखिरा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को आता देखकर हाथापाई करने वाले भाग गए। उसके बाद मौके पर जुटे लोग भी तितर-बितर हो गए। इसकी चर्चा नगर पंचायत के लोगों के बीच में खूब चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed