फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sunshine came out after the clouds, relief from cold

Sant Kabir Nagar News: बदली के बाद निकली धूप, ठंड से मिली राहत

Thu, 02 Jan 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sunshine came out after the clouds, relief from cold
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। चार दिनों से बदली रहने से लोग ठंड से कांपते रहे। लेकिन, बृहस्पतिवार की सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। वहीं शाम होने के बाद फिर ठंड और गलन का असर दिखाई दिया। लोग अलाव के सहारे रहे। वहीं ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ने से दुकानदार खुश नजर आए।
विज्ञापन

चार दिनों से बदली रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई थी। दिनभर ठंड से लोग कांपते रहे। बृहस्पतिवार को सुबह बादलों के बीच तेज धूप निकली और दिनभर बरकरार रही। ऐसे में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

इस बीच अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शाम के समय पछुआ हवा के चलने से फिर ठंड बढ़ गई और गलन का अहसास हुआ। ऐसे में लोगों को जहां अलाव दिखा, वहीं ठहर गए। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही रैन बसेरा भी सक्रिय है। ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि जहां अलाव की और जरूरत महसूस होगी, वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed