फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sultry heat throughout the day... relief from light rain in the evening

Sant Kabir Nagar News: दिनभर उमस भरी गर्मी... शाम को हल्की बारिश से मिली राहत

Mon, 19 Aug 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sultry heat throughout the day... relief from light rain in the evening
-अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिसके कारण उमस बढ़ गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम सात बजे के करीब हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। लोग पसीने से लतपथ हो गए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए घर से बाहर आए, वह लोग परेशान दिखे और छांव की तलाश में भटकते नजर आए, लोग जहां छांव दिखा वहीं पर ठहर गए।
विज्ञापन

हालांकि शाम को मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छाए गए। सात बजे के करीब हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शहर के निवासी राकेश कुमार, महेंद्र त्रिपाठी आदि ने कहा कि दिन भर काफी तेज धूप रही और उमस झेलनी पड़ी। शाम को हल्की बारिश होने से राहत मिली है। दूसरी तरफ जगह-जगह कीचड़ हो गया, जिससे परेशानी भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि अगले एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं, जिससे लोगाें को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed