{"_id":"665b559bb4a72a75e40be93a","slug":"students-will-also-study-courses-like-tourism-healthcare-and-retail-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115372-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टूरिज्म, हेल्थकेयर और रिटेल जैसे पाठयक्रम भी पढ़ेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टूरिज्म, हेल्थकेयर और रिटेल जैसे पाठयक्रम भी पढ़ेंगे छात्र
Sat, 01 Jun 2024 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों में सामान्य शिक्षा के साथ-साथ अब व्यावसायिक कोर्स भी चलाने की तैयारी है। इन विद्यालयों में 20 व्यवसायिक पाठ्यक्रम के जरिए छात्र-छात्राओं को रोजगार की दृष्टि से निपुण बनाया जाएगा।
फिजिकल एजुकेशन से लेकर टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस समेत 20 व्यावसायिक कोर्स के जरिये छात्र-छात्राओं को रोजगार की दृष्टि से निपुण किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राएं रोजगार के लिए न भटकें, खुद का रोजगार कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर पर व्यवसायिक कोर्स के संचालन का निर्देश दिया है। माध्यमिक विद्यालयों में ये पाठ्यक्रम पढ़ाए भी जा रहे हैं। लेकिन बड़ी संख्या में विद्यालय अब भी यह पाठ्यक्रम नहीं चला रहे हैं। व्यवसायिक पाठ्यक्रम ज्यादातर राजकीय कॉलेजों में चल रहे हैं। हालांकि उनमें भी कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां अभी ये पाठ्यक्रम शुरू नहीं किए गए हैं। ऐसे में इसका लाभ संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। अब समस्या समाप्त होने जा रही है। जिन राजकीय विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम नहीं संचालित किए जा रहे थे उनमें भी अब यह कोर्स चलाए जाएंगे। डीआईओएस ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि ज्यादातर विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम चल रहे हैं। कुछ में नहीं चल रहे हैं उसमें भी शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।
चलने है ये कोर्स
व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फूड प्रोसेसिंग, ब्यूटी एंड बेलनेस, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, फिजिकल एजुकेशन, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, इलेक्ट्रानिक्स, हेल्थकेयर आदि पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।