{"_id":"6a89df93ff4cc91a11078fe7","slug":"students-were-made-aware-of-the-prevention-of-child-abuse-and-child-marriage-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-156002-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाल हिंसा व बाल विवाह की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाल हिंसा व बाल विवाह की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मगहर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को कबीर सूफी फाउंडेशन की तरफ से बाल सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल हिंसा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह की रोकथाम तथा बाल अधिकारों से संबंधित जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य डाॅ. अजय कुमार पांडेय तथा डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मोनिका शुक्ला ने बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा विश्वसनीय व्यक्ति अथवा संबंधित संस्थाओं से सहायता लेने की अपील की।
कबीर सूफी फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर दिग्विजय सिंह, काउंसलर अस्मिता त्रिपाठी एवं आउटरीच वर्कर सूर्य प्रकाश ओझा ने भी विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए बाल हिंसा एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों तथा बच्चों की सुरक्षा में समाज की भूमिका के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बाल सुरक्षा एवं हिंसा की रोकथाम के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना बाल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समुदाय में बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।