फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students should create an environment for exam preparation both at home and school.

Sant Kabir Nagar News: घर और स्कूल दोनों जगह परीक्षा की तैयारी का माहौल बनाएं विद्यार्थी

Wed, 26 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students should create an environment for exam preparation both at home and school.
संतकबीरनगर। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की समय सारिणी जारी हुए 10 दिन से अधिक समय हो गया है। 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षा होनी है। विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण हो रहा है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने मंगलवार को परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए। कहा कि विद्यार्थी घर और स्कूल दोनों जगह परीक्षा की तैयारी का माहौल बनाएं।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद की प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज का कहना है कि तैयारी के लिए अधिक समय नहीं है। मेधावी लगभग सभी विषयों की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। अब सिर्फ रिवीजन की जरूरत है। विद्यार्थी अब घर और स्कूल दोनों जगहों पर परीक्षा का माहौल सृजित कर लें। ऐसा महसूस करते तैयारी करें कि उन्हें कल ही परीक्षा में बैठना है। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषयों पर विशेष फोकस किया जाए। महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम की पढ़ाई दोबारा कर लें। यदि कहीं कोई समस्या आ रही है तो उसके समाधान के लिए तत्काल अपने शिक्षक से मदद लें। प्रभावी रिवीजन के लिए विद्यार्थी अपना नए सिरे से समय सारिणी बनाए। पढ़ाई से संबंधित कमियों को रोजाना खोजें। उसे बार-बार रिवीजन करके दूर कर लें। इससे परीक्षा के समय हड़बड़ाहट वाली स्थिति नहीं रहेगी। इससे बेहतर नंबर भी आएगा। हर विषय पर मजबूत पकड़ बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed