फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students of council schools will also be made proficient in sports.

Sant Kabir Nagar News: खेल में भी निपुण बनाए जाएंगे परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी

Wed, 07 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students of council schools will also be made proficient in sports.
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब खेलों में भी निपुण बनाया जाएगा। जिले के 1247 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब खेल गतिविधियों के लिए अलग से शेड्यूल तैयार किया जाएगा, ताकि बच्चों को नियमित रूप से खेल अभ्यास और प्रतियोगिताओं का अवसर मिल सके।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर छह से 11 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों और पूर्व माध्यमिक स्तर पर 11 से 14 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकशी सहित अन्य पारंपरिक व शारीरिक विकास से जुड़े खेल शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

खेलों को पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाकर बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों की शारीरिक फिटनेस बेहतर होगी और पढ़ाई के दबाव से उन्हें मानसिक राहत भी मिलेगी। खेल गतिविधियों के लिए सप्ताह में निर्धारित समय रखा जाएगा, ताकि पढ़ाई और खेलों में संतुलन बना रहे। शिक्षकों को भी खेल गतिविधियों के संचालन और बच्चों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर खेल प्रशिक्षकों की मदद भी ली जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि इससे न केवल विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा, बल्कि भविष्य में वे खेल के क्षेत्र में भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed