फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   students awared about fire fighting

विद्यार्थियों को बताए गए आग की घटनाओं से बचाव के उपाय

Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
students awared about fire fighting
विद्यार्थियों को बताए गए आग की घटनाओं से बचाव के उपाय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अग्नि शमन विभाग की ओर से सोमवार को दो स्कूलों में विद्यार्थियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। आग से बचाव के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों ने सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासा भी शांत की।

अग्नि शमन अधिकारी अशोक यादव और फायर कर्मियों ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बघौली व सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह में विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया। आग के कारणों, उसकी प्रवृति और बचाव के तरीकों के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया। अग्नि शमन अधिकारी ने बताया कि घरों में खराब वायरिंग, रसोई गैस लीकेज, शार्ट सर्किट आदि से आग लगने का खतरा अधिक रहता है। सावधानी बरतने से आग की घटनाओं को कम किया जा सकता है। यदि आग ठोस पदार्थ में लगी हो तो इसे पानी के साथ बुझाना चाहिए। जबकि किसी तरल पदार्थ जैसे तेल में लगी आग को पानी से न बुझाएं। इसके लिए सिलिंडर के रूप में आसानी से उपलब्ध झागयुक्त अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एलपीजी हवा से हल्की होती है और रिसाव होने पर यह कमरे में नीचे की ओर फैलती है। इसलिए आग लगने की दुर्घटना में इसके प्रभाव से नहीं बचा जा सकता, लेकिन सावधानी रखने से एलपीजी से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि गैस पाइप और रेगुलेटर आईएसआई मार्क वाला उपयोग करना चाहिए। गैस पाइप को प्रत्येक छह महीने में अवश्य बदल देना चाहिए। गैस रिसाव की गंध मिलते ही घर में किसी प्रकार बिजली बटन को ऑन न करें। लोगों को दुकानों, घरों और स्कूलों में अग्निशमन यंत्र रखना चाहिए, जिससे आगजनी की घटना के वक्त उस पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed