फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student, victim of brutal attempt, fighting death for her life

Sant Kabir Nagar News: जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही हैवानियत की कोशिश की शिकार छात्रा

Sat, 09 Mar 2024 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Student, victim of brutal attempt, fighting death for her life
जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही हैवानियत की कोशिश की शिकार छात्रा
विज्ञापन

-मेडिकल कॉलेज में आपरेशन के बाद पेट में फंसी गोली को डॉक्टरों ने निकाला
-धनघटा पुलिस ने प्रेमी व उसके एक सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा।
कोचिंग से अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश और विरोध पर गोली मार देने से गंभीर रूप से घायल 11वीं की छात्रा गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी के लिए जूझ रही है। डॉक्टरों ने शनिवार सुबह ऑपरेशन के बाद उसके पेट में फंसी गोली तो निकाल दी है, लेकिन अब भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर, शुक्रवार देर रात में ही धनघटा पुलिस ने गोली मारने के आरोपी राहुल यादव पुत्र चन्द्रप्रकाश यादव निवासी खजुरिया कला थाना महुली और उसके एक सहयोगी हरिओम यादव के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, हत्या के प्रयास, पाक्सो एक्ट एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया हैै। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस, अभियुक्त की चार पहिया वाहन एवं अन्य वाहन कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पहले छोड़ दी पत्नी, अब बना प्रेमिका के जान का दुश्मन

बताया जा रहा है कि छात्रा को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी राहुल शादीशुदा है और दो वर्ष पहले पत्नी को छोड़ चुका है। कूुछ समय से वह छात्रा के पीछे पड़ा था। सूत्रों के अनुसार, राहुल को शक था कि छात्रा किसी अन्य युवक से भी बात करती है। इसलिए वह उससे शादी का दबाव बना रहा था। इसीलिए वह छात्रा को जबरन गाड़ी से लेकर एक मंदिर में पहुंचा। वहां किशोरी से शादी करने का दबाव बनाने लगा। किशोरी इसके लिए तैयार नहीं हुई तो वह आपे से बाहर हो गया। इसी गुस्से में उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर गोली मार दी। बताया जा रहा हैै कि छात्रा और राहुल के प्रेम संबंधों का दोनों के परिवार को भी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
किशोरी के परिजनों की तहरीर के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार को कोचिंग पढ़ने गई थी। रास्ते में ही राहुल और हरिओम ने चार पहिया वाहन से जबरन उसे अगवा कर लिया। उसके बाद घाघरा नदी के बिडहर घाट की तरफ ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन छात्रा के विरोध करने पर पास में रखे अवैध पिस्टल से राहुल ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद राहुल और हरिओम उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। उधर, घर नहीं पहुंचने पर छात्रा की तलाश करते-करते परिजनों को राहुल के बारे में पता चला तब उन्होंने उसे फोन किया। आरोपी ने छात्रा के अस्पताल में भर्ती होने की बात बताई। परिवारवाले अस्पताल पहुंचे और बेटी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए।



छात्रा को गोली लगने के मामले में महुली थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल यादव और हरिओम यादव के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की कोशिश समेत पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
केशवनाथ, सीओ धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed