{"_id":"5a8f187a4f1c1ba2268bbde3","slug":"student-rusticate-5-majestrate-replaced","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छात्र रस्टिकेट, पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छात्र रस्टिकेट, पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट हटाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़े जाने पर रस्टिकेट कर दिया गया। इसी के साथ ही डीएम के निर्देश पर पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के केंद्रों को बदल दिया गया। डीआईओएस ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि पंडित राम कृपाल इंटर कॉलेज महेश्वरपुर पौली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में छात्र नकल सामग्री रखकर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की जांच में वह पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे रस्टिकेट कर दिया है।
इसी के साथ ही विमला देवी शैला देवी बालिका इंटर कॉलेज, रामकिशोर साहू इंटर कॉलेज कड़सरा, रामशंकर सच्चिदानंद पाल इंटर कॉलेज सिकरी, एपीएन इंटर कॉलेज गोमतीनगर डुमरी, साधू शरण चौरसिया इंटर कॉलेज लहरी सुअरहा में तैैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटो को बदल दिया गया है। बताया कि शाम की पाली में राम कुमार फिरोस एकेडमी नाथनगर, गोरयाघाट, सुकरौली, सेमरौना समेत अन्य केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो रही थी।