फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student killed in accident, two injured

Sant Kabir Nagar News: हादसे में छात्र की मौत, दो घायल

Tue, 21 Feb 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 21 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Student killed in accident, two injured
चिउटना नहर पुल के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

एक ही बाइक से तीनों हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे


संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर चिउटना नहर पुल के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुधारा क्षेत्र के बिगरामीर निवासी 17 वर्षीय हमीदुल्लाह पुत्र अब्दुर्रहीम, जातेडीहा-दबौलिया गांव निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद कैफ पुत्र नयामतुल्लाह और मोहम्मदगढ़ गांव निवासी 18 वर्षीय जुनैद पुत्र बैतुल्लाह नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में हाईस्कूल के छात्र हैं। तीनों एक ही बाइक से सोमवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित विषय की प्रथम पाली की परीक्षा देने सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग से एसएम अशरफ इंटर कॉलेज सालेहपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

बिगरामीर गांव से लगभग एक किलोमीटर आगे चिउटना स्थित सरयू नहर पुल के करीब पहुंचे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों व पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी सेमरियावां भिजवाया। प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही हमीदुल्लाह पुत्र अब्दुर्रहीम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल जुनैद अहमद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि घायल मोहम्मद कैफ का इलाज कैली अस्पताल बस्ती चल रहा है। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
छात्र की मौत से गांव में मचा कोहराम
दुधारा क्षेत्र के बिगरामीर निवासी परीक्षार्थी हमीदुल्लाह की दुर्घटना में हुई मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक हमीदुल्लाह आठ भाइयों में छठे नंबर के थे। मां जाहेदा खातून ने बताया कि बेटा सुबह नाश्ता करके घर से परीक्षा देने निकला था। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि हाफिज अब्दुल हक, प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह, अब्दुर्रहमान आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने परीक्षार्थियों से अपील है कि परीक्षार्थी समय से घर से निकलें। बाइक बेहद आराम से चलाएं और हेलमेट जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed