{"_id":"6aa59c88ed936fa9090d64c4","slug":"student-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-at-home-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157183-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला शव
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के बरईटोला मोहल्ले में शनिवार को 22 वर्षीय पॉलीटेक्निक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन के अनुसार, युवक घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, बरईटोला निवासी सुभाष प्रसाद का पुत्र मुन्ना (22) गीडा स्थित एक कॉलेज से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजन की नजर पड़ते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से मेमो भेजकर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
मेमो मिलने के बाद पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। नाते-रिश्तेदार और परिचित परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना के संबंध में परिजन से जानकारी ली जा रही है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।