फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   student died in road accident

साइकिल से कॉलेज जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
student died in road accident
सड़क हादसे में मृतक छात्रा के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर धरना देते छात्र ? - फोटो : KHALILABAD
साइकिल से कॉलेज जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी विनीता
हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक का पकड़ा, पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बिधियानी में शनिवार सुबह 9:30 बजे ट्रक ने साइकिल से कॉलेज जा रही छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए और ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के नैनीडीहा गांव निवासी विनीता मौर्या (16) पुत्री लवकुश मौर्या एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार सुबह विनीता घर से साइकिल से कॉलेज पढ़ने जा रही थी। बिधियानी में एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने चालक को ट्रक के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। साथ में अलग-अलग साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं ने विनीता के परिजनों को फोन से घटना की सूचना दी। सूचना पर छात्रा के पिता लवकुश मौर्या और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देने पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

छात्रों ने 50 लाख मुआवजे की मांग की
हादसे में छात्रा की मौत की सूचना पर एचआर पीजी कॉलेज के तमाम छात्र एसपी कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने सीएम को संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर अजय कुमार तिवारी और सीओ सदर अंशुमान मिश्र को सौंपा। छात्रों ने कहा कि पीड़ित परिजन को 50 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएं। एसडीएम और सीओ ने मांगपत्र को सीएम कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed