फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strict action will be taken against those who disturb the harmony of Karri village

Sant Kabir Nagar News: कर्री गांव का सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 21 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who disturb the harmony of Karri village
संतकबीरनगर। कर्री गांव में होली के दिन डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना के बाद सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पहल किया है। शुक्रवार को गांव में पहुंचकर उन्होंने दोनों पक्षों के पीड़ितों और उनके परिजनों से भेंट किया। विधायक ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कर्री गांव का सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी बात कही।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के करीब सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और भाजपा के कई नेताओं के साथ कर्री गांव में पहुंचे। सदर विधायक ने सर्वप्रथम भूमिहार बिरादरी के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान भूमिहार बिरादरी के लोगों ने सदर विधायक को होली के दिन के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों ने विधायक से उनके लोगों पर हुई कार्रवाई और केस न लिखने की बात कही। साथ ही महुली पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। विधायक ने अधिकारियों से बातचीत के बाद गुण और दोष के आधार कार्रवाई को भरोसा दिया। इसके बाद सदर विधायक राजभर पक्ष के घरों पर जाकर पीड़ितों और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों से कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि कर्री गांव में हुए घटना में राजनीति करने वाले और सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की गुजारिश की। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद पाठक, अर्जुन राय, सुरेंद्र राय, टुनटुन राय, रमेश राय, अरविंद राय, आलोक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed