{"_id":"69bc60086c8020ef560aceee","slug":"strategy-formulated-to-ensure-the-success-of-the-reservation-hunkar-rally-khalilabad-news-c-205-1-deo1003-156673-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरक्षण हुंकार रैली सफल बनाने की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरक्षण हुंकार रैली सफल बनाने की बनी रणनीति
Fri, 20 Mar 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
छितौनी नगर पंचायत में आरक्षण हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए बैठक को संबोधित करते निषाद पार्टी
छितौनी। नगर पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 22 मार्च को गोरखपुर में आयोजित आरक्षण हुंकार रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि मछुआ समाज को उसका अधिकार तभी मिलेगा, जब समाज एकजुट होगा। संविधान में मछुआ समाज के अधिकारों का उल्लेख है, लेकिन बिखराव के कारण अब तक उसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और समाज को संगठित करें।
इस दौरान छितौनी के चेयरमैन अशोक निषाद, पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह निषाद, सभासद कर्मवीर साहनी, राकेश निषाद, रमेश निषाद, रवि साहनी, बंधन चौहान, दिनेश निषाद आदि मौजूद रहे।