फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Storms and rain adding to the woes; industries suffer losses worth 40 crore.

Sant Kabir Nagar News: आंधी-बारिश भी बढ़ा रही मुसीबत, उद्योगों को 40 करोड़ का नुकसान

Sun, 07 Jun 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Storms and rain adding to the woes; industries suffer losses worth 40 crore.
संतकबीरनगर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था अब भी लचर बनी हुई है। विद्युत निगम के दावे के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका है। इस बीच शुक्रवार को आई आंधी-बारिश में कई इलाकों की ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी हैँ। यही नहीं औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होने से उद्योगों को करीब 40 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए निगम ने जर्जर तारों को बदलकर केबल लगाए, साथ ही जर्जर पोल बदलने के साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में 25 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अब भी बदहाल है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में आई आंधी-बारिश के चलते मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 150 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई। इससे गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, केरमुआ माफी, नहसापार, चकदही, धरैची, दुबौली आदि क्षेत्रों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। हालांकि बिजलीकर्मी फाल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में लगे रहे, लेकिन अब भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ मगहर में उपकेंद्र का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है, जबकि खलीलाबाद में विद्युत उपकेंद्र बनने के बाद भी चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सरौली चहारूम में दो ट्रांसफाॅर्मर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हवा इतनी तेज थी कि ट्रांसफाॅर्मर वाला पोल ट्रांसफाॅर्मर सहित क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लहुरादेवा, बन्हैता, मसौना, पैली खास, सगरवा, चकिया आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है।
चक्रवात में सरौली चहारूम में प्रवीण कुमार के घर के पास ट्रांसफाॅर्मर टूट गया। क्षेत्र के रामरतन ने बताया कि 24 घंटे से अंधेरा छाया है। नहसापार में ट्रांसफाॅर्मर लटक गया है, जो कभी भी गिर सकता है। चकदही निवासी हरेंद्र कुमार, नहसापार निवासी यशवंत चौरसिया आदि ने बताया कि आंधी-पानी के चलते ठप हुई बिजली आपूर्ति बहाल न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंखा, कूलर बेकार हो गए है। रात जागकर गुजारनी पड़ रही है।

00000000000000000
उद्योगों को करीब 40 करोड़ का नुकसान
औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बार-बार ठप होने के चलते उद्योगों को करीब 40 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि बिजली आपूर्ति 24 घंटे में बार-बार ठप होती रही। इस कारण उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ा। इस संबंध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से बात की गई। उन्हें समस्या से अवगत कराया गया।
0000000000000000
आंधी-बारिश के चलते बिजली आपूर्ति में दिक्कत आई है। कर्मचारियों को आपूर्ति बहाल करने के लिए लगाया गया है। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed