फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Stop the absence of doctors and employees

गैरहाजिर डॉक्टरों व कर्मचारियों का वेतन रोका

Tue, 25 Dec 2018 11:47 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 25 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Stop the absence of doctors and employees
गैरहाजिर डॉक्टरों व कर्मचारियों का वेतन रोका - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा व रोसया का निरीक्षण किया। इस दौरान शनिचरा में अधीक्षक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। जबकि रोसया में एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए।  सीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए इन सभी का एक दिन को वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।  

सीएमओ डॉ. हर गोविंद सिंह दोपहर करीब 12 बजे डॉ. आलोक सिन्हा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा पहुंचे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश चंद्रा के बारे में पूछा तो पता चला कि वह नहीं आए है। एआरओ बद्री प्रसाद, आरबीएसके टीम के अरविंद पांडेय, राजेश कुमार, स्वास्थ्यकर्मी सुनीता अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मी समय में ड्यूटी पर पहुंचे और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. इमाम सिद्दीकी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इसका भी एक दिन वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed