{"_id":"6453f378d5ee77c1050cad22","slug":"stolen-goods-recovered-youth-arrested-khalilabad-news-c-7-1-152469-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोरी का सामान बरामद, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोरी का सामान बरामद, युवक गिरफ्तार
Thu, 04 May 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरगर। धनघटा पुलिस ने दो दिन पूर्व एक दुकानदार के गोदाम में हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ।
एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि तीन मई को महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी विनोद कुमार निगम ने तहरीर दी, जिसमें लिखा कि उनकी धनघटा चौराहे के पौली रोड पर किराने की दुकान है। उसी के बगल में बैंक आफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र के ऊपर उनका एक गोदाम है। दो मई की रात में आरोपी सत्येंद्र उर्फ नाटे ने गोदाम के पीछे से लगे दरवाजे का ताला का तोड़कर खाने-पीने का सामान चोरी कर ले गया। सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी गई। सूचना के आधार पर आरोपी सत्येंद्र उर्फ नाटे निवासी गागरगाड़ को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के कई सामान बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।