{"_id":"5d43248e8ebc3e6ce64e490f","slug":"stf-reached-for-in-supply-office-khalilabad-news-gkp3161532178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच को पूर्ति कार्यालय पहुंची एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच को पूर्ति कार्यालय पहुंची एसटीएफ
विज्ञापन
जांच को पूर्ति कार्यालय पहुंची एसटीएफ
बीते वर्ष अक्तूबर में 17 ड्रम केरोसिन बरामद होने का मामला, जांच में मामले से जुड़े लोगों में मची खलबली
मेंहदावल विधायक ने सीएम को ज्ञापन देकर की थी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पिछले वर्ष 13 अक्तूबर में इंडस्ट्रियल एरिया के पास बरामद हुए 17 ड्रम (3400 लीटर) मिट्टी के तेल की जांच शुरू हो गई है। सीएम के निर्देश पर इसकी जांच एसटीएफ कर रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने खलीलाबाद पहुंचकर आपूर्ति कार्यालय से जरूरी जानकारी ली। जांच शुरू होने से मामले से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है।
इंडस्ट्रियल एरिया के पास बरामद केरोसिन को ग्राम पंचायतों की राशन की दुकानों को आवंटित था। इसके पकड़े जाने पर पूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया था। हालांकि जांच में सब ठीक बताकर मामले को शांत करा दिया गया था। बावजूद इसके मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने इसे लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर विधायक ने आरोप लगाया कि आम आदमी के हिस्से के इस तेल का प्रयोग बस्ती मंडल में फैले नेटवर्क के जरिए नकली डीजल बनाने में किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से डीजीपी को एसटीएफ जांच के लिए पत्र भेजा गया था। आपूर्ति कार्यालय सूत्रों के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के एक अफसर ने बृहस्पतिवार को पूर्ति कार्यालय पहुंचकर इस मामले से जुड़ी पत्रावलियों को देखा और जरूरी जानकारी ली।
जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत का कहना है कि इस मामले की पूछताछ के लिए कुछ अफसर आए थे, उन्हें जरूरी पत्रावली दिखाई गईं हैं। वे जो भी जानकारी मांगेंगे, उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रभारी कोतवाल मोतीचंद का कहना है कि अभी किसी टीम ने संपर्क नहीं किया है। परंतु अगर कोई अफसर जांच के लिए आते हैं तो उनके यहां उस प्रकरण से संबंधित जो भी अभिलेख होंगे, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।