फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   start awarness for voting

शत प्रतिशत मतदान के लिए लिया संकल्प

Sat, 29 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
start awarness for voting
रजपाल सिंह। - फोटो : KHALILABAD
शत प्रतिशत मतदान के लिए लिया संकल्प
विज्ञापन

- मतदान के लिए जागरूक करेंगे सिख समुदाय के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए सिख समाज ने संकल्प लिया है। इसके साथ ही सिख समाज मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू करने का भी निर्णय लिया है।

गोलाबाजार के रजपाल सिंह ने कहा कि साफ सुथरी छवि और पारदर्शी सरकार को अस्तित्व में लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की भी जरूरत है। शैंकी सिंह ने कहा कि बेरोजगारी को दूर करने के साथ महंगाई पर लगाम लगाने वाली सरकार को चुनेंगे। ये समस्या हर जन से जुड़ी है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जसदीप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का बहुत महत्व है। जब से मतदाता बना, तब से मतदान करते आ रहा हूं। स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान सबसे बड़ा हथियार है। शीनू ने कहा कि सभी को मताधिकार का प्रयोग हर हाल में करना चाहिए। लोकतंत्र में विकास की सोच वाली सरकार बने इसके लिए लोगों को जागरूक करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके लिए सिख समाज लोगों को जागरूक करूंगा।

शैंकी सिंह।

शैंकी सिंह।- फोटो : KHALILABAD

शीनू सिंह।

शीनू सिंह।- फोटो : KHALILABAD

जसदीप सिंह।

जसदीप सिंह।- फोटो : KHALILABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed