फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Standing trucks are inviting accidents, no one stops them

Sant Kabir Nagar News: खड़े ट्रक दे रहे हादसों को न्योता, कोई नहीं टोकता

Wed, 13 Nov 2024 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Standing trucks are inviting accidents, no one stops them
संतकबीरनगर। जनपद में हाईवे समेत अन्य स्थानों पर खड़े ट्रक हादसों की आशंका को बढ़ रहे हैं। जिन्हें टोकने वाला कोई नहीं है। हाईवे व सड़क पर खड़े ट्रकों से वाहनों के टकराने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इसके बावजूद हालात नहीं बदल रहे हैं। कमोबेश हाईवे पर सड़क से सटकर ट्रक खड़े नजर आ रहे हैं। इस स्थिति में आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने व कोहरा छाने पर दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे पर वाहन अपनी रफ्तार से दौड़ते हैं। ऐसे में अचानक कोई वाहन खड़ा होने पर गाड़ी के रफ्तार को नियंत्रित कर पाना मुश्किल हो जाता है। हाईवे एवं अन्य स्थानों पर पेट्रोल पंप, ढाबा आदि के बाहर सड़क से सटकर ट्रक, कंटेनर, डंपर आदि खड़े कर दिए जाते हैं। जो घंटों एक ही स्थान पर खड़े रहते हैं। यह वाहन हाईवे पर यातायात तो बाधित करते ही हैं, साथ ही इनसे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जनपद सीमा में टेमा रहमत से मगहर आमी नदी के बीच लगभग 22 किलोमीटर की दूरी में विभिन्न स्थान पर ट्रकों का कतार देखने को मिल जा रही है। रोड के किनारे कतार में खड़े वाहन हर वक्त हादसे को दावत देते हैं। कई स्थान दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में आता है। इसके बाद भी वाहन चालक दुर्घटना बाहुल्य स्थानों को नजर अंदाज करके वाहन को खड़ा कर देते हैं। यही हाल अन्य जिला मार्ग का भी बना हुआ है। सर्दी में कोहरा छाने पर सड़क से सटकर खड़े वाहनों से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा। जिम्मेदार अगर समय से पहले नहीं चेते तो कोहरे के बीच में बड़ा हादसा होेने की संभावना प्रबल है।ख
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed