फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Stall will be set up for public welfare and beneficiary oriented schemes

Sant Kabir Nagar News: जनकल्याणकारी व लाभार्थी परक योजनाओं का लगेगा स्टाल

Thu, 16 Nov 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Stall will be set up for public welfare and beneficiary oriented schemes
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर कलक्ट्रेट में बैठक करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर।
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने समन्वय बनाकर जन कल्याणकारी एवं लाभार्थी परक योजनाओं के स्टाल लगाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 26 जनवरी 2024 तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पात्रता निर्धारण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील पर मॉनिटरिंग के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि स्टाल के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएं जो जिस जगह स्टॉल लगाना है उस स्थान का दिनांक और जगह चिन्हित करें और उसका फोटो और वीडियो अवश्य लें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा हर गांव में जाएगी, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति को लाभ प्रदान कर जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी लगाए जाएं जो गांव-गांव जाकर लोगों को चलाई जा रही है विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें। डीएम ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए एक रूट चार्ट बनाया जाए और जिला स्तर और ग्राम स्तर पर कमेटी गठित करें। इस कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए टीम बनाकर कार्य करें और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।

बैठक में एडीएम जय प्रकाश, सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, पीडी संजय नायक, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed