फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   stabed during conflict in gambling

जुआ के दौरान विवाद में चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला

Wed, 25 May 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
stabed during conflict in gambling
जुआ के दौरान विवाद में चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला
विज्ञापन

मगहर। नगर पंचायत मगहर के इस्लामनगर मोहल्ले में बुधवार को जुआ खेलते दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में एक युवक ने दो चचेरे भाइयों को चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में भर्ती कराया।

बुधवार को नगर के इस्लामनगर मोहल्ले के कुछ युवक एक स्थान पर बैठ कर जुआ खेल रहे थे। उसी दौरान किसी बात पर दो लोगों में तकरार शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि एक युवक ने दो चचेरे भाइयों को चाकू मार कर घायल कर दिया। चाकू के हमले में घायल 35 वर्षीय मोहम्मद रईस और उनके चचेरे भाई 52 वर्षीय बदरुज्जमा का आरोप है कि रास्ते के विवाद में युवक ने चाकू मारा है। दोनों घायल कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि 112 नंबर पर मारपीट की सूचना मिली थी। उन्हीं के जरिए घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के संबंध में चौकी पर शिकायत नहीं मिली है। फिर भी घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed