फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sports Stadium Senior became the winner in hockey

Sant Kabir Nagar News: हॉकी में स्पोर्ट्स स्टेडियम सीनियर बना विजेता

Sat, 28 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sports Stadium Senior became the winner in hockey
संतकबीरनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में एमपीएलएल को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सीनियर विजेता बना।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम सीनियर बनाम एमपीएलएल के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम सीनियर 3-1 से विजेता रहा। विजेता टीम की तरफ से उमेश यादव ने दो और प्रिंस यादव ने एक गोल किया। वहीं, एमपीएलएल की तरफ एक मात्र गोल एस मिश्रा ने किया। दूसरा मैच अनिल पब्लिक स्कूल बनाम आदर्श इंटर काॅलेज के बीच हुआ। अनिल पब्लिक स्कूल के हिमांशु सिंह ने गोल कर अपनी टीम की 1-0 से विजेता बनाया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच हीरालाल इंटर काॅलेज बनाम उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरावल के बीच हुआ। हीरालाल इंटर काॅलेज के मो अरमान और मो कैफ अपनी टीम की तरफ से 1-1 गोल कर अपनी टीम की 2-0 से विजेता बनाए। चौथा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम जूनियर बनाम सरदार भगत सिंह इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम जूनियर के रोहित प्रजापति ने अपनी टीम की तरफ से मात्र एक गोल कर अपनी टीम को विजेता बनाया।
विज्ञापन

हाॅकी के निर्णायक की भूमिका में कुमारी काजल सिंह, कुमारी अल्का प्रजापति, कुमारी सोनम प्रजापति, कुमारी आरती, रामकरन यादव, सुरेन्द्र रहे। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। इस दौरान रमेश प्रसाद, यादवेंद्र यादव, राम सागर चौधरी, शैलेंद्र सिंह, वीके विश्वास समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed